बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर में पसरा मातम, पटाखे से झुलसकर छह वर्षीय पोती कीया की मौत

उत्तर प्रदेश की प्रयागराज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर पर मातम पसरा हुआ है। दिवाली की रात पटाखे जलाते समय उनकी छह वर्षीय पोती कीया बुरी तरह झुलस गई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

इकलौती पोती थी कीया

दिवाली के दिन सांसद की बहू रिचा बेटी किया को लेकर पोनप्पा मार्ग स्थित अपने मायके गईं थीं। वहां बहुत सारे बच्चे घर की छत पर खेल रहे थे। इस दौरान किसी ने पटाखा जलाया जिससे कीया बुरी तरह घायल हो गई।
उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके 60 प्रतिशत तक जलने की जानकारी दी थी। सांसद के इकलौते बेटे मयंक की शादी 2007 में हुई थी। कीया उनकी इकलौती बेटी थी।

कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजीटिव पाई गई थी कीया

अभी कुछ ही दिन पहले रीता बहुगुणा जोशी की बहू रिचा के साथ पोती कीया कोरोना पॉजीटिव पाई गई थीं। तीनों को पीजीआई लखनऊ से मेदांता दिल्ली शिफ्ट किया गया था, जहां सांसद के पति पीसी जोशी पहले से एडमिट थे।