टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी के मेंटर रहे देवल सहाय का निधन, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के भी रह चुके थे उपाध्यक्ष

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मेंटर रहे देवल सहाय का आज निधन हो गया. वे रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था. जहां आज उनका निधन हो गया. पिछले कई दिनों से वे अस्वस्थ थे. रांची क्रिकेट के भीष्मपितामह और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के ये मेंटर थे.

पिछले तीन माह से बीमार चल रहे थे देवल सहाय

जानकारी के अनुसार लंबे समय तक बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे वरीय खेल प्रशासक देवल सहाय का आज सुबह करीब ढाई बजे निधन हो गया. वे 73 वर्ष के थे. देवल सहाय पिछले तीन माह से बीमार चल रहे थे. इन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया था

खेलप्रेमियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया

देवल सहाय सीसीएल के कार्मिक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. उनका आधिकारिक नाम देवव्रत सहाय था. क्रिकेट जगत में उन्हें देवल दा उर्फ देवल सहाय के नाम से जाना जाता था. जेएससीए समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े खेलप्रेमियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.