पीएम मोदी ने काशी में बाबा विश्वनाथ का किए दर्शन, 15 लाख दीयों से जगमग 84 घाट

कार्तिक पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में 6 लेन हाईवे का लोकार्पण किया। इसके बाद मोदी ने क्रूज की सवारी कर काशी के बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वाराणसी दौरे पर उनके साथ हैं। पीएम मोदी ने विश्वनाथ कॉरिडोर के विकास कार्यों का जायजा लिया

15 लाख दीयों से 84 घाट जगमग

विश्वनाथ मंदिर से पीएम मोदी क्रूज से राजघाट पहुंचे। यहां वे दीया जलाकर देव दीपावली की शुरुआत की। 15 लाख दीयों से 84 घाट जगमग हुआ मानों एक बार फिर दीपावली आ गई हो। हो भी क्यों न, दीप दीपावली शुरु हो गई है। यहीं पावन पथ वेबसाइट का लोकार्पण भी किया। राजघाट से मोदी क्रूज से रविदास घाट के लिए रवाना होंगे।