BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 60वां जन्मदिन, PM मोदी समेत कई भाजपा नेताओं ने दी बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 60वां जन्मदिन है. जेपी नड्डा के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवा दल उनके कुशल और प्रेरक नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छू रहा है।

जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई

मोदी ने ट्वीट किया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई। उनके कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। मेरी कामना है कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों। पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं ने भी नड्डा को शुभकामनाएं दीं। नड्डा का पैतृक स्थल हिमाचल प्रदेश है। उनका जन्म 1960 में पटना में हुआ था।

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह एक मेहनती नेता हैं, जिन्हें अपनी शानदार संगठनात्मक कुशलता के लिए जाना जाता है। देश के हर कोने में पार्टी को मजबूत करने के प्रति उनका जुनून वास्तव में प्रेरणादायी है। मैं कामना करता हूं कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।

 

उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी को जन्मदिन की हृदयपूर्वक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में पार्टी निरंतर सशक्त होकर आगे बढ़ रही है। मैं ईश्वर से आपके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।