भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न राजेंद्र प्रसाद की जयंती आज, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

भारत के पहले राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती आज है। उनका जन्म 1884 को बिहार के जीरादेई में हुआ था। 26 जनवरी 1950 से 14 मई 1962 तक उन्होंने देश के राष्ट्रपति के तौर पर अपनी सेवा दी। 28 फरवरी 1963 को उनका निधन हो गया। उनकी जयंती पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

उनका जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा, ‘पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें मेरी सादर श्रद्धांजलि। स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में उन्होंने अतुलनीय भूमिका निभाई। सादा जीवन और उच्च विचार के सिद्धांत पर आधारित उनका जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।’

संविधान निर्माण में अतुलनीय भूमिका निभाई

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रसाद ने संविधान निर्माण में अतुलनीय भूमिका निभाई। उन्होंने लिखा, ‘पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें मेरी सादर श्रद्धांजलि। स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में उन्होंने अतुलनीय भूमिका निभाई। सादा जीवन और उच्च विचार के सिद्धांत पर आधारित उनका जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।’

1962 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया

26 जनवरी 1950 से 14 मई 1962 तक उन्होंने देश के राष्ट्रपति के तौर पर अपनी सेवा दी। 1962 में जब उन्होंने राष्ट्रपति के पद से अवकाश लिया तो भारत सरकार ने उन्हें ‘भारत रत्न’ की उपाधि से सम्मानित किया था। 28 फरवरी 1963 को उनका निधन हो गया। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक से अधिक बार अध्यक्ष रहे।