ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी, रुझानों में भाजपा को 88 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत, BJP-88,TRS-33, AIMIM-17, CONG-02

कर्नाटक के अलावा अब दक्षिण के अन्य राज्यों हैदराबाद में भी भगवा अपना झंडा फहराते नजर आ रही है। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के लिए शुक्रवार का दिन काफी अहम है। नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना हो रही है। निगम के 150 वार्डों के लिए 1,122 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। यहां असदुद्दीन ओवैसी और के चंद्रशेखर राव का कब्जा बरकरार रहता है या फिर भाजपा तीन वार्डों से ज्यादा पर जीत दर्ज करेगी। भाजपा यहां इतिहास बनाने की तरफ बढ़ रही है। फिलहाल सामने आए शुरुआती रुझानों में भाजपा एआईएमआईएम और टीआरस को पछाड़कर सबसे आगे चल रही है। भाजपा के खाते में 88 सीटें जाती हुई दिख रही है पिछले चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी रही सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्रवादी समिति (TRS) महज 29 सीटों पर आगे है।

रूझानों में औवेसी की पार्टी तीसरे नंबर पर

हैदराबाद में गढ़ होने का दावा करने वाली असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) महज 17 सीटों पर आगे है। ओवैसी को पिछले चुनाव में 44 सीटें मिली थीं। कांग्रेस 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। उसे पिछली बार भी 2 सीटें ही मिली थीं।

चुनाव में 150 सीटों पर 1,122 प्रत्याशी मैदान में

नगर निगम चुनाव में 150 सीटों पर 1,122 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा ने 149 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। वहीं, टीआरएस ने सभी 150 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने 146 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सिर्फ 51 उम्मीदवार ही चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा, टीडीपी के 106, सीपीआई के 17, सीपीएम के 12, निर्दलीय के 415 और अन्य पार्टियों से 76 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।