सीएम नीतीश कुमार ने लक्षद्वीप के उप राज्यपाल और पूर्व आईबी चीफ दिनेश्वर शर्मा के निधन पर जताया शोक, राजनीति एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लक्षद्वीप के उप राज्यपाल और पूर्व आई0बी0 चीफ दिनेश्वर शर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 दिनेश्वर शर्मा एक कुशल प्रशासक एवं राजनेता तथा पुलिस सेवा के समर्पित अधिकारी थे। उनके निधन से राजनीति एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।

परिजनों को दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें

नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।