मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगाया सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग, कहा- अपनी जान की परवाह किए बिने सैनिक करते हैं राष्ट्र की रक्षा

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपर मुख्य सचिव गृह आमिर सुबहानी ने 01 अण्णे मार्ग स्थित संकल्प में सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया।

‘उनकी कुर्बानियों अमर है’

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान कर देश के बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उनकी कुर्बानियों अमर है। वे अपने जान की बिना परवाह किये राष्ट्र पर आये बाह्य एवं आंतरिक संकटों का मुकाबला बहादुरी के साथ करते हैं। बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिये उन्होंने राज्यवासियों से बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान करने की अपील की और कहा कि आपके द्वारा किया गया अंशदान बहादुर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता होगी।