सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी अपना जन्मदिन, किसान आंदोलन और कोरोना महामारी के कारण लिया फैसला

देश में किसानों के आंदोलन और कोरोना महामारी के कारण कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नौ दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। सोनिया गांधी ने देश में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन और कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया है। कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली की सीमा पर 13वें दिन भी किसानों का प्रदर्शन जारी है.

कांग्रेस का हर कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़ा है

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया था कि सोनिया गांधी किसानों के समर्थन में इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी. डोटासरा ने ये भी कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता किसानों के साथ आंदोलन में खड़ा नजर आएगा. सभी विपक्षी दलों द्वारा भारत बंद को समर्थन देने और कई संगठनों के किसानों के समर्थन में समानांतर प्रदर्शन करने की घोषणा के बाद केंद्र ने परामर्श जारी करते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सुरक्षा बढ़ाने और शांति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सोनिया गांधी का 9 दिसंबर 1946 में इटली में हुआ था जन्म

सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 में इटली में हुआ था. उन्होंने देश के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी से विवाह किया था. लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में उनकी अहम भूमिका रही है. सौनिया गांधी ने फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में कई बार जगह बनाई है.