पीएम मोदी ने कच्छ में रखी हाईब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क की आधारशिला, कहा-किसानों को गुमराह कर रही हैं विपक्षी पार्टियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के कच्छ में हाईब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पार्क में 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इससे यहां रहने वाले लोगों को रोजगार में मदद मिलेगी। वहीं, कृषि कानूनों पर हो रहे प्रदर्शनों को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां किसानों को गुमराह कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि किसानों के सभी संदेह दूर किए जाएंगे

दिल्ली के आसपास आजकल किसानों को डराने की साजिश

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली के आसपास आजकल किसानों को डराने की साजिश चल रही है. क्या अगर कोई आपसे दूध लेने का कॉन्ट्रैक्ट करता है, तो क्या भैंस लेकर चला जाता है?  मोदी ने कहा, आज जो लोग विपक्ष में बैठे हैं और किसानों को गुमराह कर रहे हैं, वही लोग कृषि सुधार के समर्थन में थे। अब जबकि हमने यह ऐतिहासिक कदम उठाया है तो ये लोग किसानों को गुमराह करने में सबसे आगे हैं। मैं किसानों से आह्वान करता हूं कि हमारी सरकार भारत के किसानों के सभी संदेहों को दूर करने के लिए हमेशा तैयार है।

गुजरात में कृषि, डेयरी और मत्स्य पालन क्षेत्र समृद्ध

उन्होंने कहा, पिछले दो दशकों में गुजरात में कृषि, डेयरी और मत्स्य पालन क्षेत्र समृद्ध हुए हैं। कारण है- सरकार का न्यूनतम हस्तक्षेप। किसानों और सहकारी समितियों को सशक्त बनाने के लिए गुजरात ने बेहतर काम किया है। समय और आवश्यकता के साथ बदलना कच्छ और गुजरात की ताकत है। किसान, पशु होर्डर्स और मछुआरे आज बेहतर हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि कृषि को तकनीक से जोड़ा गया है।