बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर NCP ने बिहार सरकार पर बोला हमला, कहा-अपराधियों को संरक्षण दे रही नीतीश सरकार

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला किया है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह कहा कि आज बिहार राज्य का चप्पा-चप्पा अपराध के बीहड़ ने तब्दील हो गया है. नीतीश सरकार ने अपराधियों को संरक्षण दिया, तो बच्चों को भी अपराधियों ने नहीं छोड़ा है. बिहार में रोजाना 737 अपराध से जुड़े मामले दर्ज होते हैं.

नीतीश कुमार और सुशील मोदी का नया नामकरण

उन्होंने नीतीश कुमार और सुशील मोदी का नया नामकरण करते हुए क्रमश: अपराध कुमार और दु:षील मोदी बताया.
प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र शेखर सिंह ने कहा कि अपराध कुमार और दुःशील मोदी की सरकार आने से अपराध में वृद्धि हुई है. नीतीश कुमार की सत्ता अपराधियों के पोषण और लोगों के शोषण पर आधारित है.

बिहार में चारों तरफ अराजकता का माहौल

इस दौरान चन्द्र शेखर सिंह ने बिहार में चारों तरफ अराजकता का माहौल होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘बिहार में चहुंओर अराजकता का माहौल है। अपहरण, बलात्कार, हत्या, लूट, मॉब लिंचिंग से हाहाकार मचा हुआ है। कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। प्रखंड से लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है।’