केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां का निधन, पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार समेत बीजेपी के कई नेताओं ने जताया शोक

केंद्रीय कानून मंत्री व पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद  की मां का गुरूवार देर रात निधन हो गया. कानून मंत्री की मां विमला प्रसाद ने पटना के निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली. केंद्रीय मंत्री की मां पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी.90 वर्षीय विमला प्रसाद पूर्व मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता रहे ठाकुर प्रसाद की पत्नी थीं।

ऊर्जावान मिलनसार और सामाजिक महिला थी विमला प्रसाद

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत विमला देवी को ऊर्जावान मिलनसार और सामाजिक महिला बताते हुए उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निधन की खबर मिलते ही दूरभाष पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से बात की। उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री का पूरा परिवार मर्माहत है. भाजपा सहित अन्य दलों के कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री को इस दुख की घड़ी में सांत्‍वना दी है.

उनके पर बीजेपी नेताओं ने शोक प्रकट किया

बीजेपी नेताओं ने शोक प्रकट किया है। विमला देवी के निधन पर उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी के अलावा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, आरके सिंह, नित्यानंद राय और अश्विनी चौबे ने भी दुख जताया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, विधि और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय, श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार, पीएचईडी मंत्री रामप्रीत पासवान ने भी शोक जताया है। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा सिक्किम के राज्‍यपाल गंगा प्रसाद ने भी उनके निधन को समाज के लिए बड़ा नुकसान बताया है।