कांग्रेस मना रही अपना 136वां स्थापना दिवस, सोनिया गांधी ने दी सभी प्यारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। भारत की आजादी के आंदोलन का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस ने आज अपने 135 साल पूरे कर लिए है. इस मौके पर कार्यकर्ता देश भर में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं. इस मौके पर सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी कर कार्यकर्ताओं के नाम सोनिया गांधी ने संदेश जारी किया है. सोनिया गांधी ने कहा, ” सभी प्यारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक इस सफर में कांग्रेस ने देश प्रेम, निडरता, बगैर स्वार्थ जनसेवा, भाईचारा, एकता और अखंडता जैसे मूल्यों के लिये ही संघर्ष किया. एक जन आंदोलन के रूप में शुरू हुई कांग्रेस के सामने आजादी के संघर्ष में ऐसे कई मोड़ आए जब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर अत्याचार किए गए. लेकिन कांग्रेस जन भारत की आजादी के अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटे.”

कांग्रेस ने मजबूत भारत की नींव रखी

सोनिया गांधी ने आगे कहा, कार्यकर्ताओं ने काला पानी की सजा हुई, जेल गए, लाठियां खाई, गोलियों के आगे सीना तानकर खड़े हो गए. जान की कुर्बानी दी पर वो आजादी के लिए लड़े और देश को आजादी हासिल हुई. आजादी के बाद भी कांग्रेस ने देशवासियों के साथ तकदम से कदम मिलाकर मजबूत भारत की नींव रखी.”

आंदोलन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता भी दिखाई जाएगी

कांग्रेस के 136वां स्थापना दिवस पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्यों ने पार्टी की राज्य इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन करें और युवाओं के साथ जुड़ने के लिए सोशल मीडिया अभियान ‘सेल्फी विद तिरंगा’ चलाएं। कोरोना वायरस के मद्देनजर शारीरिक दूरी का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस दौरान आंदोलन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता भी दिखाई जाएगी।

स्थापना दिवस से एक दिन पहले राहुल गांधी विदेश दौरे पर रवाना

पार्टी के स्थापना दिवस से एक दिन पहले राहुल गांधी विदेश दौरे पर रवाना हो गए। पार्टी का कहना है कि वे व्यक्तिगत यात्रा पर रवाना हुए हैं। राहुल ऐसे समय पर विदेश यात्रा पर गए हैं.पार्टी के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने कहा कि आज हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘देश हित की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद!’

28 दिसंबर 1885 को मुंबई में कांग्रेस की हुई थी स्थापना

आजादी से 62 साल पहले 28 दिसंबर 1885 को मुंबई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में कांग्रेस का जन्म हुआ था. स्कॉटलैंड के एक रिटायर्ड अधिकारी एओ ह्यूम ने कांग्रेस पार्टी की स्थापना की थी. हालांकि एओ ह्यूम को जीवित रहते कभी पार्टी के संस्थापक का दर्जा नहीं मिला. साल 1912 में मौत के बाद उन्हें कांग्रेस का संस्थापक घोषित किया गया. कांग्रेस की स्थापना भले ही एक अंग्रेज ने की थी, लेकिन पार्टी का अध्यक्ष भारतीय को चुना गया. 1885 में 72 प्रतिनिधियों की मौजूदगी में व्योमेश चंद्र बनर्जी को कांग्रेस का पहला अध्यक्ष चुना गया था.

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर कसा तंज

वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनपर तंज कसा है। इसके अलावा पार्टी आज किसानों के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी युवाओं को अपने साथ जोड़ने के लिए ‘सेल्फी विद तिरंगा’ नाम का अभियान भी चलाएगी।