राजकीय सम्मान के साथ मनायी जा रही पूर्व सीएम श्रीकृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती, पटना डीएम ने उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती आज है. बिहार में उनकी जयंती राजकीय सम्मान के साथ मनायी जा रही है. इस अवसर पर पटना के नया सचिवालय के पास राजकीय समारोह का आयोजन किया गया.

पटना डीएम समेत कई अधिकारियों ने किया नमन

पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने स्व श्रीकृष्ण बल्लभ सहाय की प्रतिमा पर माल्यार्पण की।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त पटना रिची पांडेय , अपर समाहर्ता राजस्व राजीव श्रीवास्तव ,अपर समाहर्ता आपदा मृत्युंजय कुमार, अपर समाहर्ता आपूर्ति निर्मल कुमार, अपर समाहर्ता सामान्य विनायक मिश्रा सहित कई अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने स्व श्रीकृष्ण बल्लभ सहाय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा निवेदित की.

2 अक्टूबर 1963 से 5 मार्च 1967 तक मुख्यमंत्री रहे

कृष्ण बल्लभ का जन्म बिहार के पटना ज़िले में सेखपुर नामक गांव में 31 दिसम्बर, 1898 में हुआ था। वे एक मध्यवर्गीय कायस्थ  परिवार में से थे। कृष्ण बल्लभ सहाय ने पटना और हजारी बाग से अपनी शिक्षा ग्रहण की। जब वे कानून की शिक्षा प्राप्त कर रहे थे तो उन्होंने उसे छोड़ दिया. बिहार के राजस्व मंत्री और फिर संयुक्त बिहार के मुख्यमंत्री भी बने। के. बी. सहाय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े थे। वह 2 अक्टूबर 1963 से 5 मार्च 1967 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे।