पूर्व विधान पार्षद कपिलदेव सिंह का 68 वर्ष की उम्र में निधन, सीएम नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पूर्व विधान पार्षद कपिल देव प्रसाद सिंह का शनिवार सुबह छह बजे पटना के तारा हॉस्पिटल में निधन हो गया। पोखरपुर निवासी कपिलदेव सिंह की तबियत लंबे समय से खराब चल रही थी। ब्रेन हेमरेज के बाद तारा हॉस्पिटल,पटना में ऑपरेशन हुआ था, लेकिन ऑपरेशन के 17 दिन बाद उनका निधन हो गया. कपिल देव प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के करीबी माने जाते थे।

उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद कपिलदेव सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है । संदेश में मुख्यमंत्री कहा स्व० एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे नालन्दा जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष भी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुयी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

जदयू नेता भागचंद जैन के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किशनगंज जिला के जदयू के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भागचंद जैन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

अपने शोक-संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व० भागचंद जैन पार्टी के समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ता थे। वे पार्टी से गहरे रूप से जुड़े हुये थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुयी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।