टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर नई मेहमान आई है। विराट कोहली पापा बन गए हैं. मुंबई के अस्पताल में आज दोपहर अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है. विराट ने इस खुशी को सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर शेयर किया है. क्रिकेटर की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की तरफ से बधाई मिलनी शुरू हो गई हैं.
आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं. अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं. यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला. हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी.’
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021















You must be logged in to post a comment.