सीएम नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी मनुराम के निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त की, कहा- भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनका अहम योगदान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी मनुराम जी के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मनुराम जी के निधन की खबर से उन्हें गहरा दुख हुआ

अपने शोक-संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि अपने दीर्घायु जीवन में स्व0 मनुराम जी ने जीवन के विभिन्न आयामों को मजबूत आधार प्रदान किया था। उनकी मृत्यु 99 वर्ष की आयु में हुई है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनका अहम योगदान है। भारत छोड़ाों आन्दोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभायी थी, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। स्व0 मनुराम जी बिहार राज्य स्वतंत्रता सेनानी संगठन के उपाध्यक्ष थे। 17 जनवरी 2021 को बख्तियारपुर में आयोजित 5 स्वतंत्रता सेनानियों के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में वे शामिल हुये थे। वे ग्रामरघुनाथपुर, ब्रह्मपुर जिला बक्सर के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मनुराम जी के निधन के समाचार से उन्हें गहरा दुख हुआ है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की हैं