NCC कार्यक्रम में बोले PM मोदी- वायरस हो या सीमा विवाद, भारत हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे।

सेना का हो रहा है आधुनिकीकरण

एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि संविधान में जिन नागरिक कर्तव्यों की बात कही गई है, वो निभाना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पिछले साल भारत ने दिखाया है कि वायरस हो या सीमा विवाद, हम हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। आज देश दो देशी वैक्सीन बना चुका है, सेना का आधुनिकीकरण भी हो रहा हो. देश को दो और राफेल मिल गए हैं, जो हवा में ही रिफ्यूलिंग कर सकते हैं. अब सेना की जरूरतों को भारत में ही पूरा किया जा रहा है.

एनसीसी में महिला कैडेटों में 35 प्रतिशत की वृद्धि

पीएम मोदी ने कहा कि जिन देशों में समाज में अनुशासन होता है, वो देश हर क्षेत्र में परचम लहरा जाते हैं. एनसीसी में महिला कैडेटों में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हमारे रक्षा बलों के हर मोर्चे को महिलाओं के लिए खोला जा रहा है। भारत की वीर बेटियां हर मोर्चे पर शत्रु से लोहा लेने के लिए डटी हैं। आपके शौर्य की देश को जरूरत है और नई बुलंदी आपका इंतजार कर रही हैं। मैं आपमें भविष्य के अधिकारी देख रहा हूं।

देश के लिए संकल्प लेने का वर्ष

भारत को फ्रांस से 3 और राफेल मिले हैं। इनमें मध्य-हवा में ईंधन भरने की क्षमता है, ऐसा भारत के मित्र यूएई द्वारा ग्रीस और सऊदी अरब द्वारा मदद से हुआ है। यह मध्य-पूर्व के देशों के साथ भारत की मजबूत दोस्ती का चित्रण है।
ये वर्ष एक कैडेट के रूप में,  भारतीय नागरिक के रूप में नए संकल्प लेने का वर्ष है। देश के लिए संकल्प लेने का वर्ष है, देश के लिए नए सपने लेकर चल पड़ने का वर्ष है।

भारत और पाकिस्तान के युद्ध के 50 साल पूरे हो रहे

1971 के युद्ध में, हमारे जवानों ने लोंगेवाला में एक रणनीतिक और निर्णायक लड़ाई जीती थी। पाकिस्तान के खिलाफ उस युद्ध में, भारत ने सीमाओं पर दुश्मन को हराया था।पाकिस्तान के असंख्य सैनिकों ने भारत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इस साल, हम इस युद्ध के 50 साल पूरे कर रहे हैं।