कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन पिछले दो महीनों से जारी है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद सख्ती बढ़ी है। वहीं किसानों को आंदोलन एक बार फिर तेज होता दिख रहा है. इसको रोकने के लिए दिल्ली के सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाती जा रही है। यहां कटीली तारों से बैरिकेडिंग की गई, कंक्रीट से दीवार बनाई गई, नुकीले सरिए जमीन में गाड़ दिए गए हैं ताकि किसान और उनके ट्रैक्टर दिल्ली में प्रवेश न कर सकें। इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, , ‘भारत सरकार, आप पुल बनाइए दीवार नहीं। राहुल गांधी के ट्वीट करने के कुछ देर बाद ही प्रियंका गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
GOI,
Build bridges, not walls! pic.twitter.com/C7gXKsUJAi
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 2, 2021
प्रियंका गांधी ने किसानों को रोकने के लिए की गई बैरिकेडिंग का एक वीडियो शेयर करते हमला बोला। प्रियंका ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ”प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?”
प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध? pic.twitter.com/gn2P90danm
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 2, 2021
















You must be logged in to post a comment.