बिहार के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस के निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक, प्रदेश में एक दिन का राजकीय शोक

बिहार के पूर्व राज्यपाल एम. रामा जोइस के निधन हो गया. 88 वर्ष के पूर्व राज्यसभा सांसद और न्यायविद जोइस कई बीमारियों से ग्रसित थे। वे बिहार और झारखंड के राज्यपाल रह चुके थे. बिहार में 1 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

सामाजिक तथा विधि एवं न्याय के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संवेदना में कहा है कि स्वर्गीय एम रामा जोइस बिहार के साथ-साथ झारखंड के भी राज्यपाल रह चुके थे। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रहे थे. रामा जोइस जी एक लेखक भी थे, उन्होंने कई किताबें लिखी थी. उनके निधन से सामाजिक तथा विधि एवं न्याय के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. स्वर्गीय रामा जोइस के सम्मान में बिहार सरकार ने आज यानी 16 फरवरी 2021 को राजकीय शोक घोषित किया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है

जोइस का जन्म 27 जुलाई 1932 को शिवमोग्गा में हुआ था

88 वर्षीय एम राम जोइस का जन्म 27 जुलाई 1932 को शिवमोग्गा में हुआ था. राम जोइस ने बीए और लॉ की डिग्री हासिल की। वे शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे। उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी काम किया था।