असम के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंची प्रियंका गांधी, कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा का बिगुल बज चुका है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद महासचिव प्रियंका गांधी असम के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंची. इसके साथ ही असम के चुनावी रण में प्रियंका गांधी वाड्रा की एंट्री हो गई है.

कामाख्या देवी मंदिर में विधिवत रूप से पूजा की

प्रियंका गांधी ने गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन किए. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार सुबह गुवाहाटी पहुंचीं, फिर उन्होंने कामाख्या देवी मंदिर में विधिवत रूप से पूजा की.

मंदिर में दर्शन के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट भी किया. उन्होंने लिखा आज मां कामाख्या के दर्शन का सौभाग्य मिला. मां कामाख्या से समस्त देशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की.