बंगाल के नंदीग्राम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की रैली में हमला, BJP कार्यकर्ता बुरी तरह घायल

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की घटनाएं देखने को मिल रही है हैं। इस बीच एक बार फिर बीजेपी और टीएमसी आमने सामने आ गई है। दरअसल, राज्य हॉट सीट नंदीग्राम में केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान की चुनावी रैली में हमला हुआ है।

बीजेपी का एक कार्यकर्ता बुरी तरह घायल

इस घटना में भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, हमले में नन्दीग्राम-1 दक्षिण मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष पूरन चन्द्र पात्रो का सिर फट गया है।

निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की मांग

वहीं घायल कार्यकर्ता को तुंरत केंद्रीय मंत्री ने इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं, इस घटना के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने अर्धसैनिक बलों की संख्या बढ़ा निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की मांग की है।