पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में मतदान जारी, बंगाल में बवाल, तो चार राज्यों में मतदान शांतिपूर्ण, बंगाल में सुबह 11 बजे तक 23.47 फीसदी वोटिंग

पश्चिन बंगाल समेत पांच की 475 सीटों पर वोटिंग जारी है। इन सीटों पर 5857 प्रत्याशी मैदान में हैं। बंगाल में और असम में ये तीसरे चरण का चुनाव हो रहा है. असम में यह अंतिम चरण का मतदान है. वहीं तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आज एक फेज में ही चुनाव हो रहे हैं। बंगाल में सुबह 11 बजे तक 23.47 फीसदी वोटिंग हुई।

तीसरे फेज के लिए 31 सीटों पर वोटिंग

पश्चिम बंगाल में तीसरे फेज के लिए 31 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में 205 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 13 महिलाएं हैं। ये सीटें 3 जिलों हुगली, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना में हैं। चुनाव में सबकी निगाहें हुगली जिले की तारकेश्वर सीट पर टिकी हैं। यहां से BJP ने स्वपन दासगुप्ता को टिकट दिया है।

असम में तीसरे चरण के तहत 40 सीटों पर चुनाव

असम में तीसरे चरण और अंतिम चरण के तहत 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव है। 373 प्रत्याशी इस चरण में मैदान में उतरे हैं। इनमें 325 पुरुष और 12 महिला उम्मीदवार हैं। इस चरण में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और BJP नेता हिमंत बिस्वा सरमा जलुकबरी से चुनाव लड़ रहे हैं। असम सरकार में मंत्री और भाजप नेता हेमंत बिस्व सरमा ने गुवाहाटी के अमीनगांव स्थित मतदान केंद्र में अपना वोट डाला

केरल की सभी 140 सीटों पर चुनाव

केरल की सभी 140 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इन पर 957 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार है और वो राज्य में काफी मजबूत है, लेकिन भाजपा ने भी इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का केरल पर विशेष फोकस रहा है। पूर्व रक्षा मंत्री एकके एंटनी ने मंगलवार को तिरुवनंतपुरम के जगती स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल में बने पोलिंग बूथ में मतदान किया

तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव

तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव हैं। इसके लिए 3,998 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में 6.28 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 3.08 करोड़ पुरुष और 3.18 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। तमिलनाडु में AIADMK के साथ भाजपा, PMK और कुछ छोटी पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं। DMK के साथ कांग्रेस CPI(M) और 10 छोटी पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस नेता और पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने शिवगंगा जिले में तिरुप्पतूर स्थित बूथ नंबर 276 पर मतदान किया। तेलंगाना की गवर्नर और पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदराजन ने चेन्नई स्थित पोलिंग बूथ में अपना वोट डाला।

पुडुचेरी में सुबह 11 बजे तक 17.90 फीसदी वोटिंग

पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर भी आज चुनाव हो रहे हैं। इन सीटों पर 324 प्रत्याशी मैदान में हैं और 10,04,507 मतदाता मतदान करेंगे। यहां चुनाव जीतने के लिए दोनों ही पार्टियों ने वादों की झड़ी लगा दी है। पुडुचेरी में मतदान ने रफ्तार पकड़ ली है। चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक 17.90 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, केरल में सुबह 11 बजे तक 20.94 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

पीएम मोदी ने लोगों से मतदान करने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के विभिन्न चरणों के तहत मंगलवार को हो रहे मतदान में लोगों से रिकार्ड संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘असम, केरल पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज मतदान हो रहा है। मैं यहां के मतदाताओं, खासकर युवाओं से रिकार्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।’’