मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की जयंती पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पूर्व सीएम विनोदानंद झा की जयंती पर किया नमन

देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की जयंती आज है। इस अवसर पर देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की जयंती पर एक अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री विनोदानंद झा के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

वहीं आज पूर्व सीएम विनोदानंद झा की भी जयंती है। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.विनोदानंद झा के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।