टीकाकरण में अग्रणी रहने पर महापौर हुई सम्मानित

टीकाकरण में अग्रणी रहने पर माननीय महापौर सीता साहू को गुरूवार को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। कोरोना को हराने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में अजीमाबाद स्थित वार्ड संख्या 58 सबसे आगे रहा है।

यहां निवास करने के वाले अधिकांशतर लोगों ने टीकाकरण करवा लिया है। वार्ड संख्या 58 ने वैक्सिनेश के अधिकांशतर आकड़ो को पार कर लिया है जिसमें जनप्रतिनिधी, पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की भूमिका अग्रणी रही है। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा माननीय महापौर, पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी, सिटी मैनेजर सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए महापौर ने कहा कि यह सफलता लोगों के जागरूक होने और नगर निगम के पदाधिकारियों के लगातार प्रयास से संभव हुआ है। टीकाकरण की प्रकिया लगातार जारी रहेगी जिससे कोई व्यक्ति इस लाभ से वंचित नहीं रहे। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि अब ये लोगों में अब वैक्शीन को लेकर जागरुकता आई है। हम अब तक 70 प्रतिशत लोगों को वैक्सिन दिलवा चुके है यह प्रयास सतत जारी है। लोग फस्ट डोज के बाद सेकेंड डोज जरूर लें।

कार्यक्रम में स्थाई समिति के सदस्य और वार्ड 48 के माननीय पार्षद इन्द्रदीप चंद्रवंशी, कार्यपालक पदाधिकारी अजीमाबाद नुरूल हक शिवानी, कार्यपालक पदाधिकारी अजीमाबाद रिजवान अंसारी, यूनिसेफ के डॉ. संजीव, पीएचसी के हेमंत कश्यप, गुरू गोविंद सिंह के सब्बीर एवं कॉर्डिनेटर नगमा सहित कई स्वास्थ्य कर्मी एवं निगम कर्मी को सम्मानित किया गया।