स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर पूरा भारत कर रहा है उन्हे नमन।

आज पूरा भारत स्वामी विवेकानंद की जयंती मना रहा है। एक तरफ जहां भारत के प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के विचारो के जरिए उन्हें नमन किया।

वहीं बिहार के लोक जन शक्ति(रामविलास) पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने ट्विटर हैंडल से स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के मौके पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत, महान आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें मेरा श्रद्धापूर्वक नमन एवं देश के सभी युवा साथियों को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

बिहार हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भी स्वामी विवेकानंद जी को उनके जयंती पे नमन करते हुए कहा कि महान विचारक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन…

आपको बता दें कि स्वामी विवेकानंद का असली नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। स्वामी विवेकानंद का नाम इतिहास में एक ऐसे विद्वान के रूप में दर्ज है, जिन्होंने मानवता की सेवा को अपना सर्वोपरि धर्म माना। अमेरिका के शिकागो में धर्मसभा में अपने धाराप्रवाह भाषण से अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आए भारतीय संन्यासी स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को बंगाल में हुआ था। स्वामी विवेकानंद अपने ओजपूर्ण और बेबाक भाषणों के कारण काफी लोकप्रिय हुए, खासकर युवाओं के बीच। यही कारण है कि उनके जन्मदिन को पूरा राष्ट्र ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस’ प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को मनाया जाता है।