बिहार में डेंगू का प्रकोप जारी, मरीजों की संख्या पहुंची 6 हजार के पार, पटना में मिले 174 मरीज

बिहार में डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। सूबे में डेंगू मरीजों का संख्या  बढ़कर अब 6 हजार के पार पहुंच गया है…..वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान यानी शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 396 नए मामले सामने आए हैं। इसमें राजधानी पटना में डेंगू मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा 174 है। अभी 344 मरीज बड़े सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

वहीं बरसात में डेंगू पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस साल अब तक डेंगू के 6005 मरीज मिल चुके हैं। इसमें से केवल सितंबर महीने में 5730 मरीज मिले हैं…पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में डेंगू की 174 नए मरीज मिले। इसके बाद भागलपुर में 36, मुंगेर में 26, मुजफ्फरपुर में 19 और बेगूसराय में 17 मरीज मिले। राज्य के 12 मेडिकल कॉलेजों में 344 मरीजों भर्ती हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

 मच्छरों के काटने से फैलता है डेंगू बुखार 

बता दें कि मलेरिया की तरह डेंगू बुखार भी मच्छरों के काटने से फैलता है। इन मच्छरों को ‘एडीज मच्छर’ कहते है जो काफी ढीठ मच्छर है और यह दिन में भी काटते हैं। यह रोग बरसात के मौसम में तथा उसके तुरन्त बाद के महीनों अर्थात् जुलाई से अक्टूबर में सबसे अधिक होता है।