बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द, 7-5 अक्टूबर को होने वाले एग्जाम भी कैंसिल; 6 लाख कैंडिडेट्स की मेहनत बेकार

केंद्रीय चयन पर्षद ने 1 अक्टूबर हुए बिहार पुलिस में सिपाही बहाली की परीक्षा को कैंसिल कर दिया है। इस बारे में पर्षद की तरफ से आधिकारिक तौर पर बयान जारी किया गया है।दोनों पालियों की परीक्षा कैंसिल की गई है। 7 और 15 अक्टूबर को भी जो परीक्षा होने वाली थी, उसे भी अगले आदेश तक कैंसिल कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए बिहार में 21,391 नए जवानों की भर्ती की जानी है।

5 परीक्षार्थियों की आंसर-की प्रश्न पत्र से मैच हो गई थी

रविवार को हुई परीक्षा के दौरान पटना में नकल करते हुए 6 कैंडिडेट्स पकड़े गए थे। उनके पास से आंसर-की मिली। 5 परीक्षार्थियों की आंसर-की प्रश्न पत्र से मैच हो गई थी।

पर्षद ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि, 1 अक्टूबर, 2023 को दोनों पालियों की लिखित परीक्षा में काफी संख्ख्या में नकल करते हुए इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस के साथ राज्य के विभिन्न जिलों में अभ्यर्थी गिरफ्तार हुए हैं। इस परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इससे संबंधित नोटिफिकेशन की जांच कर कर सकते हैं। अगर अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी सूचना को पढ़ सकते हैं..

पर्षद ने आगे कहा कि, अन्य जगहों पर भी कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसके चलते 1 अक्टूबर, 2023 को आयोजित हुई दोनों पालियों की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही, 7 अक्टूबर, 2023 और 15 अक्टूबर, 2023 को निर्धारित परीक्षा भी अब अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नई तारीखों की जांच करने के लिए समय-समय पर पोर्टल पर विजिट करते रहें।  बता दें कि है कि बिहार पुलिस में 21391 कॉन्स्टेबल पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।