राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची पटना, राज्यपाल और सीएम नीतीश ने किया स्वागत, चौथे कृषि रौड मैप का करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची पटना, राज्यपाल और सीएम नीतीश ने किया स्वागत, चौथे कृषि रौड मैप का करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पटना एयरपोर्ट पहुंची. हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अरलेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित अन्य गणमान्य जनों ने किया. राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे राजभवन के लिए रवाना हो गई. वहां से वह चौथे कृषि रौड मैप का उद्घाटन करने जाएंगी. बिहार के चौथे कृषि रोडमैप का विधिवत शुभारंभ करेंगी। यह कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में होगा। बुधवार को बापू सभागार में 2000 किसान व 900 जीविका दीदी समेत 5000 लोग शामिल होंगे। जेपी गोलंबर से बापू सभागार तक कृषि प्रगति से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। इसी दिन राष्ट्रपति पटना साहिब तख्त श्रीहरमंदिर में मत्था टेकने भी जाएंगी..

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय बिहार दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे परआज बिहार आई हैं. इस दौरान राष्ट्पति बिहार दौरे के दौरान चौथे कृषि रौड मैप का उद्घाटन करेंगी। साथ ही गया और मोतिहारी में भी राष्ट्रपति का कार्यक्रम है। दरअसल, गया और मोतिहारी में द्रौपद्री मुर्मू दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार बिहार आ रहीं  महामहिम द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति आज को पटना एयरपोर्ट पर वायुसेना के विशेष विमान सेआई