नितिन गडकरी ने फहराया अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, कहा- इसके टॉप पर एक सिस्टम, जो निगरानी में मदद करेगा

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को अमृतसर पहुंचे। गडकरी ने आईसीपी अटारी पर देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया।उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सरहद पर लगाया गया ये तिरंगा एक खास सर्विलांस तकनीक से सुसज्जित है। इसके टॉप पर एक सिस्टम लगाया गया है, जो हमारे जवानों की सरहद पर निगरानी में मदद करेगा।

पाकिस्तान के झंडे से 18 फीट ऊंचा

अटारी बॉर्डर पर लगाया ये तिरंगा पड़ोसी देश पाकिस्तान के झंडे से 18 फीट ऊंचा है। इससे पहले भारतीय तिरंगे के पोल की ऊंचाई 360 फीट थी, जबकि पाकिस्तान झंडे के पोल की ऊंचाई 400 फीट है। अब भारत का स्वर्ण द्वार के सामने तैयार 418 फीट लंबे ध्वज स्तंभ पर तिरंगा फहरा रहा है।

3.5 करोड़ रुपए किए गए खर्च
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा 3.5 करोड़ रुपए में इस ध्वज स्तंभ को स्थापित किया गया है। पहले कर्नाटक के बेलगाम में देश का सबसे ऊंचा झंडा 360.8 फीट का फहरा रहा था। अब अटारी बॉर्डर पर 418 फीट का देश का सबसे ऊंचा तिरंगा हो गया है।