बिहार में सुबह-शाम में गिरा पारा..ठंड ने दी दस्तक, 6 दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम

बिहार में मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। सुबह में हल्की ठंड अब लोगों को महसूस होने लगी है। कई जिलों में सुबह और रात के समय हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बिहार के कई इलाकों में आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

सुपौल, लखीसराय, बेगूसराय, बांका, मुंगेर, भागलपुर, जमुई, खगड़िया, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया, पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है

अगले 6 दिनों तक बिहार का शुष्क रहेगा मौसम

मौसम के विभाग के मुताबिक अगले 6 दिनों तक बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं शुष्क हवाओं के प्रवाह से पटना सहित 24 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी पटना के न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

प्रदेश का मौसम अगले 6 दिनों तक शुष्क ही बना रहेगा। जिससे दिन में कड़ी धूप खिली रहेगी। इससे लोगों को गर्मी का एहसास भी होगा। इस दौरान प्रदेश का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रह सकता है।