बिहार में बदला मौसम का मिजाज, सुबह और शाम में महसूस होने लगी है ठंड, 7 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट

बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने लगा है….राज्य के अधिकतर जिलों में अब लोगों को ठंड महसूस होने लगी है। आज प्रदेश के सभी जिलों में पूरे दिन मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अभी दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिलेगा। पूरे दिन कड़ी धूप खिली रहेगी, तो वहीं रातें काफी ठंडी हो जाएगी।

पूरे प्रदेश में 30 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगी। जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि नवंबर से तापमान में इससे ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार राज्य के 7 ऐसे शहर हैं, जहां के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है…

पटना में आज पूरे दिन धूप खिली रहेगी

पटना में आज पूरे दिन धूप खिली रहेगी। सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की सिहरन महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार पटना में इन दिनों पछुआ हवा का प्रभाव है। इसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।