बिहार में अगले 7 दिन तक शुष्क बना रहेगा मौसम, सुबह और शाम महसूस हो रही हल्की ठंड, 10 नवंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

बिहार के सभी जिलों का मौसम अगले कुछ दिनों तक शुष्क बना रहेगा। पूरे प्रदेश में 18 अक्टूबर से हवा का रुख बदला गया है। सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस होने लगी। साथ ही सुबह में धुंध भी होने लगी है। इस बार दीपावली से पहले ही हल्की ठंड ने दस्तक दी है।

सुबह-शाम हल्की ठंड

मानसून के समय हवा बंगाल की खाड़ी से नमी साथ लेकर आ रही थी। इसके प्रभाव से बारिश हुई। लेकिन, मानसून की पूरी तरह विदाई के बाद हवा का रुख बदला और उत्तरी पश्चिमी हवा बहने लगी। अभी उत्तरी पश्चिमी हवा चल रही है, जो राजस्थान से आ रही है। ये हवा हल्की ठंडी और ड्राई होती है। इसलिए लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है।

मौसम वैज्ञानिक आशीष कुमार के मुताबिक 10 नवंबर के बाद से ठंड रफ्तार पकड़ेगी। फिलहाल सभी जगह मौसम सुस्त बना रहेगा। 10 नवंबर के बाद लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज करनी शुरू हो जाएगी। इसका मतलब यह है की दिवाली और छठ पूजा आते-आते काफी ठंड लोगों को महसूस होने लगेगा