नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, मिल सकता है सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट,10 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

दिवाली से पहले बिहार सरकार सरकारी कर्मियों को दीपावली का तोहफा देने जा रही है। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक होगी। इसमें सरकारी सेवकों और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते को हरी झंडी दी जा सकती है। वित्त विभाग ने कैबिनेट सचिवालय को महंगाई भत्ते का प्रस्ताव भेजा है। कैबिनेट की मीटिंग सुबह 11 बजे बुलाई गई है। मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में महागठबंधन सरकार के सभी मंत्री बैठक में शामिल होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैबिनेट का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा वित्त विभाग से है।

डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा

सरकारी सेवकों और पेंशन पाने वाले पेंशनधारियों का डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। वर्तमान में सरकारी सेवकों को और पेंशनधारियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। सातवें वेतनमान का लाभ ले रहे कर्मियो और पेंशनर को यह लाभ मिल रहा है। DA में चार फीसदी का इजाफा किया जाएगा। DA को 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 किया जाएगा।

5 लाख कर्मचारी  को फायदा

सरकार के फैसले के बाद बिहार के 5 लाख सरकारी सेवकों फायदा मिलेगा। जबकि इतने ही पेंशनर्स को इसका फायदा मिलेगा। एक जुलाई 2023 से इसका आर्थिक लाभ मिलेगा। दिसंबर के सैलरी में एरियर दिया जाएगा।