RJD के ये MLC ने नीतीश को बता दिया कामसूत्र का विद्वान, कहा-बुद्ध की धरती पर वात्स्यायन के बाद नया अवतार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दिए बयान पर घमासान मचा हुआ है….नीतीश कुमार नेअपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा था कि कैसे एक शिक्षित महिला अपने पति को संबंध बनाने से रोक सकती है। अशिक्षा के कारण पति के कारण अधिक बच्चे पैदा हुए। लेकिन एक शिक्षित महिला जानती है कि उसे कैसे रोकना है। यही कारण है कि प्रजनन दर में कमी आ रही है। पहले प्रजनन दर 4.3 था लेकिन अब यह घटकर 2.9 पर आ गया है और जल्द ही हम 2 तक पहुंच जाएंगे।

महिलाओं समेत सभी जगहों पर भर्त्सना

उन्होंने विधानमंडल के भरे सदन में जिस अंदाज में कहा उसकी महिलाओं समेत सभी जगहों पर भर्त्सना होने लगी। बीजेपी ने इस अमर्यादित टिप्पणी को लेकर जमकर नीतीश कुमार को जमकर घेरा। बीजेपी की महिला विधायक और एमएलसी ने भी मुख्यमंत्री के इस बयान को गलत बताया और कहा कि इससे महिला शर्मसार हुईं है पूरे बिहार का सिर शर्म से झूक गया है। बीजेपी मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रही है। वही राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले पर संज्ञान लेते हुए नीतीश से माफी मांगने की बात कही थी।

ईशारों ही ईशारों में नीतीश कुमार पर हमला

पूर्व सीएम राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज किया है लेकिन उसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है। उन्होंने ईशारों ही ईशारों में नीतीश कुमार पर हमला बोला। नीतीश कुमार को उन्होंने कामसूत्र का प्रकांड विद्वान तक बता दिया है। सुनील सिंह ने सोशल मीडिया पर यह लिखा है कि”बिहार की पावन धरती पर कामसूत्र के रचयिता महर्षि वात्स्यायन के बाद नये अवतार के रुप में अवतरित प्रकांड विद्वान!”