दिपावली खत्म होते ही छठ की तैयारी शुरू, गायघाट से दीदारगंज तक के घाटों का निरीक्षण, पटना शहरी क्षेत्र के 108 घाटों में 100 घाट सुरक्षित,

दीपावली खत्म होते ही छठ की तैयारी शुरू हो गई है….चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा को लेकर पटना के डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ छठ घाटों का पैदल निरीक्षण किया। सोमवार को छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लिया गया। डीएम और एसएसपी ने गायघाट से दीदारगंज तक सभी घाटों का निरीक्षण किया। अनुमंडल पदाधिकारी पटना सिटी, घाटों पर संबंधित सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी एवं टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश

डीएम और  एसएसपी ने सुबह 7 बजे गायघाट से शुरू करके दीदारगंज तक करीब 26 घाटों का लगभग सात किलोमीटर 4 घंटे तक एक-एक कर पैदल निरीक्षण किया और गंगा का जल-स्तर, घाट निर्माण, एप्रोच रोड, साफ-सफाई, सुरक्षा-व्यवस्था, भीड़ के नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सहित सभी पहलुओं पर उन्होंने तैयारियों एवं योजनाओं का जायजा लिया। साथ वहां मौजूद संबंधित अधिकारियों और कर्मीयों को जरूरी निर्देश दिया।

घाटों की स्थिति अच्छी

उन्होंने कहा कि अभी तक के निरीक्षण से यह स्पष्ट हो गया है कि घाटों की स्थिति अच्छी है। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अनेक अच्छे घाट भी निकले हैं। सभी घाटों पर प्रशासन एवं नगर निगम ने बेहतरीन तैयारी की जा रही है। बैरिकेडिंग भी अपने अंतिम दौर में है। जो की कल तक पूरा हो जाएगा। प्रशासन छोटे-छोटे बिंदु भी नजर बनाए हुए है।