सीएम नीतीश ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रृद्धांजलि, पत्रकारों को बोले सीएम- हम आपके प्रशंसक हैं

आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है। बिरसा मुंडा एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी जनजातीय लोक नायक हैं। 19वीं शताब्दी के अंत में उन्होने बंगाल प्रेसीडेंसी में हुए एक आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया था और इसके बाद वो भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक नायक की तरह देखे जाते हैं। 2021 से उनकी जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाई जाती है।

नीतीश कुमार ने पत्रकारों को नमन किया

सीएम नीतीश कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया….इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारों को नमन किया। बुधवार को उन्होंने कहा कि हम तो आप लोगों के प्रशंसक हैं। इसके बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से कुछ नहीं कहा।

मंत्री अशोक चौधरी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की

सीएम के बाद मौके पर मौजूद मंत्री अशोक चौधरी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। पीएम मोदी के झारखंड दौरे पर कहा है कि 10 वर्ष हो रहा है । उन्हें अब झारखंड याद आ रहा है। 10 साल में पहली बार झारखंड को याद किए हैं। यह अच्छी बात है। अशोक चौधरी ने बिहार की नई आरक्षण नीति पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि 70 साल देश की आजादी के बाद बिहार में नई आरक्षण बिल लाया गया है।