राजगीर जाते-जाते अचानक क्यों रुक गए सीएम नीतीश, वायरल के चलते राजगीर महोत्सव का नहीं कर सकेंगे उद्घाटन

दिल्ली दौरे से आने के बाद से ही सीएम नीतीश कुमार की तबीयत पिछले दो दिनों से नासाज चल रही है। मौसम में बदलाव की वजह से उनकी यह तबीयत खराब हुई है। जिसकी वजह से आज उनके कई कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। उनके वायरल फ्लू हो गया है। सीएम हाउस सूत्रों की मानें तो डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की नसीहत दी है। पिछले तीन दिन से मुख्यमंत्री बाहर दिखे हैं। इधर, उनकी तबीयत को देखते हुए मीटिंग और कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं। आज मुख्यमंत्री को राजगीर महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ का करना था लेकिन तबीयत के कारण वह नहीं जा पाएंगे

डॉक्टरों की निगरानी में मुख्यमंत्री का चल रहा है इलाज

बताया जा रहा है कि 27 नवंबर से ही सीएम नीतीश कुमार किसी कार्यक्रम में नहीं दिखे। डॉक्टर का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फ्लू हुआ है। सर्दी-खांसी के साथ उन्हें फीवर भी है। डॉक्टरों की निगरानी में मुख्यमंत्री का इलाज चल रहा है और वह आराम कर रहे हैं।

बदलते मौसम- ठंड की वजह से सीएम नीतीश की तबीयत खराब

जानकारी के मुताबिक, बदलते मौसम और ठंड की वजह से सीएम नीतीश की तबीयत कुछ बिगड़ी है। हालांकि, डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे। मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उन्हें एहतियात के तौर पर आराम करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज पटना के दीघा घाट पर एक कार्यक्रम में शामिल होना था। इसके अलावा भी मुख्यमंत्री का नालंदा में भी प्रोग्राम था। हालांकि अब अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उनके तय कार्यक्रमों को स्थगित करना पड़ा है।

तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव में होना था शामिल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज एक कार्यक्रम नालंदा में होना था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज राजगीर महोत्सव में शामिल होना था, जहां वो मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले थे। उन्हें राजगीर महोत्सव का उद्घाटन करना था। यह कार्यक्रम शाम 5:00 बजे का था। हालांकि, अब उनके इसमें शामिल की संभावना नहीं है। उनकी जगह प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी राजगीर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करने वाले थे। हालांकि, जिस तरह से मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य प्रभावित हुआ, उनकी तबीयत खराब हुई उसे देखते हुए सीएम नीतीश का राजगीर दौरा टाल दिया गया है। अब विजय कुमार चौधरी इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।