सीएम नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर उनके मंत्री, तेजस्वी के पास साढ़े चार करोड़ की संपत्ति, CM और मंत्रियों ने जारी किया संपत्ति का ब्योरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्री और विधायकों ने  साल के आखिरी दिन को अपनी संपत्ति का ब्योरा जारी किया। दिए गए संपत्तियों के ब्यौरा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर उनकी सरकार 28 मत्री हैं। इसकी जानकारी खुद मुख्यमत्री और उनके मंत्रियों ने दी है। कैबिनेट सचिवालय की तरफ से संपत्ति का ब्योरा जारी किया गया है। 31 दिसंबर 2023 तक के लिए जारी इस ब्यौरे में चल-अचल संपत्ति से लेकर ऋण तक की चर्चा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बार बेटे के नाम पर संपत्ति के बारे मेम जानकारी नहीं दी है। मुख्यमंत्री 1.64 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 22,552 रुपये नकद हैं, और विभिन्न बैंक खातों में 49,202 रुपये जमा हैं

सीएम के पास 1.64 करोड़ की संपत्ति

मुख्यमंत्री के पास 11.32 लाख रुपये की एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार, 1.28 लाख रुपये की दो सोने की अंगूठियां और एक चांदी की अंगूठी, और अन्य चल संपत्ति जैसे 1.45 लाख रुपये की 13 गायें और 10 बछड़े, एक ट्रेडमिल, एक व्यायाम साइकिल और एक माइक्रोवेव ओवन भी है। यह भी बताया गया है कि सीएम नीतीश कुमार के पास एकमात्र अचल संपत्ति नई दिल्ली के द्वारका में एक अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 2004 में 13.78 लाख रुपये थी, और अब इसकी कीमत 1.48 करोड़ रुपये है।

तेजस्वी यादव के पास 6.24 करोड़ की संपत्ति

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास 6.24 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास 50 हजार कैश, चल सपंत्ति 1.76 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 4.48 करोड़ रुपये है। वहीं गरीब मंत्री की बात करें तो जमा खां सबसे गरीब हैं। उनकी संपत्ति 68.60 लाख रुपये है। उनके थोड़े अमीर सूचना प्रावैधिकी मंत्री इसराइल मंसूरी हैं। इनके पास 1.10 करोड़ की संपत्ति है।

संजय झा के पास 17.15 करोड़ की संपत्ति

जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने सबसे ज्यादा संपत्ति 17.15 करोड़ की घोषित की। इसके अलावा वे 4.50 करोड़ की अपनी पैतृक संपत्ति के भी हिस्सेदार हैं। मंत्री जमा खां सबसे गरीब हैं। उनकी संपत्ति सिर्फ 68.60 लाख रुपए है। इनसे थोड़े अमीर सूचना प्रावैधिकी मंत्री इसराइल मंसूरी हैं। इनके पास 1.10 करोड़ की संपत्ति है। नीतीश ने सत्ता संभालने के बाद यह व्यवस्था लागू की थी। हर साल साल के आखिरी दिन मंत्री अपनी संपत्ति को सार्वजनिक करते हैं।

जमा खान और इसराइल मंसूरी सबसे गरीब मंत्री

नीतीश कुमार की कैबिनेट में उनसे गरीब सिर्फ 2 मंत्री हैं। ये हैं-जमा खां (अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री) और इसराइल मंसूरी (सूचना प्रावैधिकी मंत्री)। बाकी सारे 28 मंत्री, मुख्यमंत्री से ज्यादा अमीर हैं।