बिहार में बारिश ने बढ़ाई ठंड, पटना समेत 14 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई शहरों में सुबह से छाए हैं बादल

बिहार के कई जिलों में शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पटना समेत कई शहरों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा समेत 14 जिलों में बारिश का अलर्ट है। कई जगहों पर आकाशीय बिजली की भी संभावना है।

पटना में हुई झमाझम बारिश

देर रात पटना के बोरिंग रोड, कंकड़बाग, पटना सिटी में रिमझिम बारिश हुई है। इसके अलावा मोतिहारी में रात 12 बजे के करीब बूंदाबांदी हुई। रोहतास जिले के सासाराम में हल्की बारिश हुई है। मुजफ्फरपुर और गया में भी हल्की बारिश हुई है। इसके अलावा जमुई और जहानाबाद में बारिश हुई है।

कोहरे के कारण कई उड़ाने रद्द

कुहासे की वजह से इंडिगाे के छह विमान शुक्रवार काे रद्द रहे। साथ ही 11 विमान लेट रहे। इंडिगाे की हैदराबाद, देवघर, बेंगलुरु, रांची, चेन्नई, देवघर की एक-एक फ्लाइट रद्द रही। पटना एयरपाेर्ट पर सुबह 10:38 बजे विजिबिलिटी 1000 मीटर हाे जाने पर पहली फ्लाइट दिल्ली से विस्तारा की यूके 717 आई। विमानाें के रद्द हाेने और देर से आवाजाही की वजह से वेटिंग हाॅल से टर्मिनल भवन तक यात्रियाें की खासी तादाद थी। शुक्रवार जैसा माैसम शनिवार काे भी रहा ताे सुबह के दाे-तीन विमान रद्द हाे सकते हैं। विमान सूत्राें के अनुसार, पांच-छह विमानाें का ऑपरेशन 1 से 3 घंटे तक लेट से हाे सकता है।