CM नीतीश ने लगाया साल 2024 का पहला जनता दरबार, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत इन विभागों की सुनी समस्याएं, कैबिनेट की बैठक में लगेगी कई एजेंडों पर मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नए साल 2024 का पहला जनता दरबार लगाया है और लोगों की समस्याओं से रू-ब-रू हो रहे हैं। जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद नीतीश कुमार उनके समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। इस मौके पर संबंधित विभाग के सभी मंत्री और अधिकारी मौजूद हैं।

जनता दरबार में सीएम नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त, श्रम संसाधन, और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी समस्याएं सुन रहे हैं और उनके निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं..

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज

आपको बता दें कि नीतीश कैबिनेट की आज बैठक भी होने वाली है, जिसमें बिहार की जनता के हित में कई एजेंडों पर मुहर लग सकती है।