
बिहार में बर्फीली हवा से कनकनी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। बिहार के कई जिलों में आज और कल बारिश का भी अलर्ट है। पटना में कड़ाके की ठंड पड़ रही है…जो राजधानी का दिन जम्मू और शिमला से भी ठंडा रहा।
महज 3 डिग्री सेल्सियस का अंतर
पटना में दिन का अधिकतम तापमान जहां 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं जम्मू में दिन का तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में दिन का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पटना से 5 डिग्री अधिक है। पटना में न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच मंगलवार को महज 3 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।
वहीं, पटना की अधिकतम तापमान में एक हफ्ते की भीतर 10 डिग्री तक गिरावट देखने को मिली है। 10 जनवरी को पटना का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस था। वही 16 जनवरी को यह घटकर 13.02 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
20 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अभी 20 जनवरी तक इसी तरह का मौसम रहेगा। मंगलवार को राज्य भर में सबसे सर्द गया रहा। गया का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसमे पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज शामिल हैं। वहीं, 19 जिलों में शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और बांका शामिल हैं।
You must be logged in to post a comment.