आईपीएल में हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ रचा कीर्तिमान, 11 साल पुराने इस बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ा

आईपीएल 2024 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 20 ओवर में तीन विकट गंवाकर 277 रन का टोटल बनाया। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में उन्होंने 11 साल पुराना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

2013 में बेंगलुरु ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ चिन्नास्वामी में पांच विकेच गंवाकर 263 रन बनाए थे। सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने अपनी पारी में कुल 18 छक्के लगाए, जो कि इस लीग में एक पारी में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं। एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड बेंगलुरु के नाम है। उन्होंने 2013 में पुणे के खिलाफ कुल 21 छक्के लगाए थे।।

हैदराबाद के बाकी चारों बल्लेबाजों ने 50+ रन बनाए। ट्रेविस हेड ने अपने आईपीएल डेब्यू पर जहां 24 गेंद में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 62 रन बनाए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद में तीन चौके और सात छक्के की मदद से 63 रन की पारी खेली। पहले हेड ने हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक (18 गेंद) का रिकॉर्ड बनाया। कुछ ही मिनट बाद इस रिकॉर्ड को अभिषेक (16 गेंद) ने तोड़ दिया। इन दोनों के बाद एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन भी इस जश्न में शामिल हो गए।

मार्करम ने 28 गेंद में 42 रन और क्लासेन ने 34 गेंद में 80 रन की नाबाद पारी खेली। मार्करम ने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का, जबकि क्लासेन ने चार चौके और सात छक्के लगाए। मयंक-हेड के बीच 45 रन, हेड-अभिषेक के बीच 68 रन, मार्करम-अभिषेक के बीच 48 रन और क्लासेन-मार्करम के बीच नाबाद 116 रन की साझेदारी हुई। यह टी20 में किसी एक पारी में सबसे ज्यादा 45 या इससे ज्यादा रन की साझेदारी का भी रिकॉर्ड है। अब तक कुल पांच बार ऐसा हुआ है और यह सभी मैच की पहली पारी में ही बने हैं। पांच में से चार बार ऐसा आईपीएल में हुआ है