यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2023 का रिजल्ट जारी, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप, टॉप 10 में 5 लड़कियां शामिल

देश की सबसे कठिन परीक्षा यानि कि यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर रिजल्ट चेक करने का स्टेप्स दिया गया है। इस बार सिविल सर्विसेज की परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान हैं। जबकि तीसरे स्थान पर दोनुरु अनन्या रेड्डी हैं। आयोग की तरफ से कुल 1016 अभ्यर्थियों का फाइनल रूप से चयन किया गया है।

सिविल सेवा के लिए कुल 664 पुरुष और 352 महिलाओं का चयन किया गया है। यूपीएससी के मुताबिक अलग-अलग चरणों में आयोजित किए गए इंटरव्यू में कुल 2,800 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस पूरी प्रक्रिया के उपरांत सिविल सर्विस (आईएएस, आईएफएस, आईपीएस व अन्य केंद्रीय पद) पर चयनित हुए उम्मीदवारों के नाम व रोल नंबर उनकी रैंक के हिसाब से जारी किए गए हैं।

180 पद IAS के लिए हैं। जबकि 200 पद IPS के लिए हैं। आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। इस साल UPSC CSE- 2023 एग्जाम के लिए 2 जनवरी से 9 अप्रैल के बीच तीन फेज में UPSC इंटरव्यू लिए गए थे। कुल 1026 कैंडिडेट्स इस पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल हुए थे। UPSC CSE 2023 का प्रीलिम्स एग्जाम 28 मई को हुआ था।

 

Leave a Reply