दिल्ली में 5 जून को हुई I.N.D.I.A गठबंधन की पहली बैठक:गठबंधन की 19 पार्टियों के 33 नेता शामिल; सरकार बनाने पर खड़गे बोले- सही समय पर सही फैसला लेंगे

दिल्ली में 5 जून को हुई I.N.D.I.A गठबंधन की पहली बैठक:गठबंधन की 19 पार्टियों के 33 नेता शामिल; सरकार बनाने पर खड़गे बोले- सही समय पर सही फैसला लेंगे

एनडीए की बैठक के 2 घंटे बाद I.N.D.I.A की भी बुधवार शाम 6 बजे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक हुई।

यह डेढ़ घंटे चली। 19 पार्टियों के 33 नेता शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘फासिस्ट ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, हम उस वक्त सही समय पर सही कदम उठाएंगे, जब लगेगा कि भाजपा सरकार लोगों की इच्छा के अनुसार सही कदम नहीं उठा रही।’

उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन को जबरदस्त समर्थन मिला है। लोगों ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनादेश दिया है।

लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A को 234 सीटें मिली हैं। सरकार बनाने के लिए गठबंधन को 272 सांसदों का समर्थन चाहिए। बैठक के पहले गठबंधन के कई नेता चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से संपर्क करने की बात करते रहे। चंद्रबाबू की TDP को 16 सीट और नीतीश की JDU को 12 सीटें मिली ।

I.N.D.I.A की बैठक में 19 पार्टियों के 33 नेता शामिल

मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस

सोनिया गांधी, कांग्रेस

राहुल गांधी, कांग्रेस

के.सी. वेणुगोपाल, कांग्रेस

प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस

शरद पवार, NCP

सुप्रिया सुले, NCP

एम.के. स्टालिन, DMK

टी.आर. बालू, DMK

अखिलेश यादव, SP

रामगोपाल यादव, SP

अभिषेक बनर्जी, TMC

अरविंद सावंत, SS (UBT)

संजय राउत, SS (UBT)

तेजस्वी यादव, RJD

संजय यादव, RJD

सीताराम येचुरी, CPI (M)

दीपांकर भट्टाचार्य, CPI (ML)

डी. राजा, CPI

चंपई सोरेन, JMM

कल्पना सोरेन, JMM

संजय सिंह, AAP

राघव चड्ढा, AAP

उमर अब्दुल्ला, JKNC

सैय्यद सादिक अली शिहाब थंगल, IUML

पी. के. कुन्हालीकुट्टी, IUML

जोस के मणि, KC (M)

थिरु थोल. थिरुमावलवन, VCK

डी. रविकुमार, VCK

एन.के. प्रेमचंद्रन, RCP

डॉ. एम.एच. जवाहिरुल्लाह, MMK

जी देवराजन, AIFB

थिरु ईआर ईश्वरन, KMDK