हाई स्कूल के कैंपस में अज्ञात महिला का मिला शव, इलाके में हड़कंप

crime scene do not cross signage

बिहार के सीवान जिले में एक हाई स्कूल में अज्ञात महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं की जा सकी है।

मालूम हो कि घटना जिले के मैरवा थाना इलाके के कैथौली स्कूल की है। मिली जानकारी के अनुसार,  स्कूल के बरामदे में एक अज्ञात महिला की लावारिश स्थिति में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि कैथौली गांव के लोग आज सुबह जब टहलने के लिए निकले थे। तभी कथौली गांव के हाई स्कूल के बरामदे में एक बुजुर्ग महिला की लाश लावारिस स्थिति में पड़ी हुई मिली।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मैरवा थाने की पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची मैरवा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं अब तक महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है।