राजधानी पटना में दो पक्षों के बीच हुए बवाल में जमकर बमबाजी और गोलीबारी की खबर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बमबाजी और गोलीबारी के बाद से अफरा तफरी का माहौल है। हालांकि इस घटना में चार लोग बुरी तरह जख्मी बताये जा रहे हैं।
- इस दिन बिहार के दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, देंगे कई बड़े सौगात
- दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव;
- Kolkata Doctor Murder:आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआई ने आज फिर की पूछताछ, पुलिस ने दर्ज की FIR
- डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त,मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल-पुलिस जांच पर उठाए सवाल, CBI को दिया ये निर्देश
- कोलकाता डॉक्टर हत्या को लेकर पटना के चार बड़े अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दे दिया ये बड़ा निर्देश
घटना पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के बरगद खां अखाड़ा के पास हुई। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आपसी समझौते के लिए दोनों पक्ष से लोग इकट्ठा हुए थे. तभी कुछ लोगों ने गोलीबारी और बमबाजी शुरू कर दी। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे तुरंत इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। आसपास के लोगों का बयान दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों से भी पूछताछ जारी है. अपराधियों को जल्द से जल्द चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।


