मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में अब अनन्या पांडे की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। मामले में गिरफ्तार आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच व्हाट्सऐप चैट को आधार बनाते हुए एनसीबी एक्ट्रेस से पूछताछ कर रही है।
- इस दिन बिहार के दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, देंगे कई बड़े सौगात
- दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव;
- Kolkata Doctor Murder:आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआई ने आज फिर की पूछताछ, पुलिस ने दर्ज की FIR
- डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त,मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल-पुलिस जांच पर उठाए सवाल, CBI को दिया ये निर्देश
- कोलकाता डॉक्टर हत्या को लेकर पटना के चार बड़े अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दे दिया ये बड़ा निर्देश
गुरुवार को करीब दो घंटे अनन्या से पूछताछ की गई, वहीं उन्हें शुक्रवार को भी एनसीबी ऑफिस बुलाया गया है। एनसीबी सोर्सेज से मिली जानकारी के मुताबिक, चैट में आर्यन ने अनन्या से गांजा अरेंज करने के लिए कहा था। जवाब में अनन्या ने कहा था कि जरूरत पड़ी तो वह कर देंगी। वहीं यह भी रिपोर्ट्स हैं कि आर्यन और अनन्या के बीच ड्रग्स को लेकर लगातार चैट हो रही थी। हालांकि खबर यह भी है कि जब अनन्या से इस चैट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि यह सिर्फ मजाक था।
‘अरेंज करने की बात कही’
आर्यन और अनन्या के बीच जो व्हाट्सऐप चैट एनसीबी को मिली है उसके बाद जांच एजेंसी एक्शन में हैं। इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि एनसीबी सूत्रों के हवाले से पता चला है कि आर्यन ने अनन्या से गांजा लाने की बात कही थी इस पर अनन्या ने कहा था कि वह अरेंज कर देंगी। सूत्र के मुताबिक, अनन्या से पूछताछ के दौरान एनसीबी ने उन्हें आर्यन खान के साथ चैट को दिखाया जहां उन्होंने ड्रग्स के इंतजाम की बात की। अनन्या ने लिखा था- ‘मैं इंतजाम कर दूंगी (I will raise)।‘
अनन्या ने मजाक बताया
रिपोर्ट के मुताबिक, जब एनसीबी ने अनन्या से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह आर्यन से मजाक कर रही थीं। जांच एजेंसी सोर्स का दावा है कि अनन्या और आर्यन लगातार ड्रग्स के बारे में चैट करते थे। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि चैट में गांजा अरेंज करने की बात जरूर सामने आई है लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि वह असल में आर्यन के लिए ड्रग्स अरेंज करने में कामयाब रही थीं या नहीं।
अनन्या और आर्यन खान अच्छे दोस्त
चंकी पांडे की बेटी अनन्या, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की करीबी दोस्त हैं। उनकी आर्यन खान से भी अच्छी दोस्ती है। 22 वर्षीय अनन्या पांडे गुरुवार की शाम 4 बजे एनसीबी ऑफिस पहुंचीं थीं और करीब दो घंटे बाद शाम 6.15 बजे वहां से निकलीं। उनके साथ उनके पिता चंकी पांडे भी थे। इससे पहले सुबह एनसीबी की एक टीम अनन्या के घर पर पहुंची थी। टीम ने इसके बाद शाहरुख खान के बंगले मन्नत पहुंचकर उनकी मैनेजर से आर्यन खान के बारे में जानकारी मांगी।


