‘दमन’ होगा दादर नागर हवेली और दमन व दीव का मुख्यालय, NIT के लिए स्थायी कैंपस

केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को कई अहम फैसले लिये गये। सरकार के फैसलों की जानकारी देते हुए केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केंद्रीय शासित प्रदेश दादरा व नागर हवेल और दमन व दीव का मुख्यालय दमन को बनाया गया है।

एनआईटी को स्थायी कैंपस

इसके अलावा 2022 तक नए एनआईटी (राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान) कैंपस के निर्माण के लिए पारित संशोधित बजट को मंजूरी दे दी है।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ’एनआईटी का गठन 2009 में हुआ था और 2010-11 के शैक्षिक वर्ष से अस्थायी कैंपस में काम करना शुरू कर दिया था। बेहद सीमित संसाधनों के साथ ये कैंपस चल रहे थे। ये एनआईटी 31 मार्च, 2022 से स्थायी कैंपस में काम करना शुरू कर देंगे।