LIVE : फिर आम आदमी की हुई दिल्ली, केजरीवाल ने कहा ‘यह भारत माता की जीत’

PARTY             WON         LEAD

                             AAP                    29            32

                             BJP+                  01            07

                             CONGRESS       00             00

 

दिल्ली का जंग कौन जीतेगा, आज इसका फैसला हो जाएगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। 70 सीटों के रुझान में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत का आंकड़ा मिलता नजर आ रहा है, वहीं बीजेपी का प्रदर्शन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। वहीं कांग्रेस का पिछली बार की तरह खाता भी नहीं खुल पाया है।

पल-पल के अपडेट के लिए यहां क्लिक करें..

दिल्ली जीत पर पटना में ‘आप’ का जश्न

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को जीत मिलने की खुशी पटना में भी नजर आयी।

आप के नेता प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में आज गुरहट्टा में सबसे पहले गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया फिर उसके बाद पटाखे छोड़,एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर खुशी का इज़हार किया। एक दूसरे को मिठाई भी खिलाया और कार्यकर्ता खूब जश्न मनाया।

LIVE UPDATE : आप कार्यालय में जश्न का सैलाब

आम आदमी पार्टी के दफ्तर में पार्टी के कार्यकर्ता जश्न के सैलाब में डूबे हैं। पार्टी नेता संजय सिंह सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने इसे दिल्ली की जनता और हिंदुस्तान की जीत बताया है।

LIVE UPDATE :  दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने ली हार की जिम्मेदारी

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं। केजरीवाल केवल विज्ञापनों की वजह से जीते। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी कांग्रेस का दिल्ली में खाता नहीं खुल सका है।

LIVE UPDATE : प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया

चुनावी रणनीतिकार और पूर्व जेडीयू नेता प्रशांत किशोर ने दिल्ली में आप के बढ़त पर ट्वीट करते हुए भाजपा पर परोक्ष रूप से निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि भारत की आत्मा बचाने के लिए धन्यवाद।

LIVE UPDATE : एक हजार से कम अंतर वाली सीट

बादली- आप-591
द्वारका- आप-476
हरिनगर- आप-56
जनकपुरी- आप-918
कालका जी- भाजपा-11
किरारी- भाजपा-173
लक्ष्मी नगर- भाजपा-78
मॉडल टाउन- भाजपा-98
मंगोलपुरी- आप-785
ओखला- भाजपा-194

LIVE UPDATE : 27 विधानसभा सीटों पर महज 1000 वोटों का अंतर

रुझानों में आप को बहुमत लेकिन 27 विधानसभा सीटों पर महज 1000 वोटों का अंतर है और कड़ा मुकाबला जारी है।

LIVE UPDATE :मनोज तिवारी को अब भी आशा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि रुझानों से संकेत मिल रहे हैं कि आप और भाजपा के बीच अंतर बहुत कम है, अभी भी समय है। हम आशान्वित हैं। परिणाम कुछ भी हो, राज्य प्रमुख होने के नाते मैं जिम्मेदार हूं।

LIVE UPDATE : कपिल मिश्रा 98 वोट से मनीष सिसोदिया 112 वोट से आगे

मॉडल टाउन से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा 98 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से 112 वोट से आगे चल रहे हैं।

LIVE UPDATE : आप को अभी तक 52 फीसदी और भाजपा को 41 फीसदी वोट

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को अभी तक 52 फीसदी और भाजपा को 41 फीसदी वोट मिले हैं।

LIVE UPDATE : केजरीवाल चार हजार वोटों से आगे

चुनाव आयोग के अनुसार 32 में आम आदमी पार्टी आगे, भाजपा 16 सीटों पर आगे है। नई दिल्ली सीटी से अरविंद केजरीवाल 4 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

LIVE UPDATE : रूझानों का फासला जल्द दूर होगा-तिवारी

मनोज तिवारी ने कहा कि हम रूझानों में थोड़ा पीछे जरूर हैं, लेकिन जल्द हीं ये फासला दूर हो जाएगा और बीजेपी जीत दर्ज करेगी। उन्हें अब भी वापसी की उम्मीद है।

LIVE UPDATE : मॉडल टाउन से बीजेपी के कपिल मिश्रा आगे

LIVE UPDATE : ओखला से आप के अमानतुल्लाह खान पीछे

LIVE UPDATE : नरेला विधानसभा से आम आदमी पार्टी आगे

LIVE UPDATE : BJP दफ्तर में सन्नाटा

LIVE UPDATE : चुनाव परिणाम पर बोले तिवारी

चुनाव परिणाम और रूझानों पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अभी थोड़ी देर और इंतजार किया जाए। उन्होंने नरमी स्वर में कहा कि परिणाम जो भी हो जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष की होती है। उन्हें जो भी झेलना पड़ेगा वह इसके लिए तैयार हैं।

LIVE UPDATE : रूझानों में बीजेपी 20 और आप 50 सीटों पर आगे

LIVE UPDATE : कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी की अतिशी पीछे चल रहीं हैं।

LIVE UPDATE : चांदनी चौक से कांग्रेस की अलका लांबा पीछे चल रही हैं।

LIVE UPDATE : बीजेपी का प्रदर्शन बेहतर हो रहा है। रूझानों में बीजेपी 19 सीटों पर आगे है। वहीं आम आदमी पार्टी की 51 सीटों पर बढ़त नजर आ रही है।

LIVE UPDATE : भाजपा का प्रदर्शन सुधरता दिख रहा

2015 की तुलना में भाजपा का प्रदर्शन सुधरता दिख रहा है, पिछली बार 3 सीटों पर सिमटी पार्टी इस बार 14 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस भी इस बार 1 सीट पर आगे है, 2015 में पार्टी का खाता नहीं खुल पाया था।

LIVE UPDATE : पार्टी कार्यालय पहुंचे अरविंद केजरीवाल

शुरुआती रुझानों में दिल्ली मे एक बार फिर आप की सरकार बनती दिख रही है। आप 53 सीटों पर भाजपा 16 और कांग्रेस एक सीट पर आगे है। वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यालय में नारेबाजी शुरू हो गई है। अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं।

LIVE UPDATE : आप कार्यालय में हो रही नारेबाजी

दिल्ली तो हमारी है, अब देश की बारी है। आप कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे।
राजतिलक की करो तैयारी, आ गए हैं मफलरधारी, आप ऑफिस में लगे नारे

LIVE UPDATE : मनोज तिवारी ने दावा किया कि बीजेपी 48 सीटें जीतेगी

LIVE UPDATE : 2015 के मुकाबले 5 फीसदी कम हुआ मतदान

LIVE UPDATE : दिल्ली विधानसभा चुनाव में 62.59 प्रतिशत हुई थी वोटिंग

LIVE UPDATE : 8 बजे शुरू होगी मतगणना